बाजार में रहें सतर्क, कुछ समय के लिए सिर्फ इंट्राडे पर करें फोकस, पोजीशनल ट्रेडिंग से बचें- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अब थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। निफ्टी में इस समय 24,300 से 24,800 का बैंड Bermuda Triangle जैसा नजर आ रहा है। इस जोन में निवेशक पोजीशनल ट्रेड नहीं ले सकते हैं। लिहाजा अभी कुछ समय के लिए उनको इंट्राडे रहना होगा। इस समय बाजार में ओवरनाइट ट्रेड में बड़े गैपअप या गैपडाउन का रिस्क बना हुआ है

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
अनुज ने कहा कि बाजार को Q3 में भी Q2 जैसे खराब नतीजों की आशंका है। ऐसे में निवेशक सिर्फ मजबूत सेक्टर्स पर फोकस करें। कुछ समय के लिए IT पर फोकस करना चाहिए

Today's Market Texture : बाजार के टेक्सचर के बारे में बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अब थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। इस समय 24,300 से 24,800 का बैंड Bermuda Triangle जैसा नजर आ रहा है। इस जोन में आप पोजीशनल ट्रेड नहीं ले सकते हैं। अभी कुछ समय के लिए आपको इंट्राडे रहना होगा। बाजार में इस वक्त ओवरनाइट ट्रेड में बड़े गैपअप या गैपडाउन का रिस्क है। FMCG सेक्टर ने फिर से गिरना शुरू कर दिया है। गोदरेज कंज्यूमर की कमेंट्री ने बाजार का मूड बिगाड़ा है। कल HUL का शेयर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

अनुज ने आगे कहा कि बाजार को अब Q3 का रिस्क सता रहा है। Q3 में भी Q2 जैसे खराब नतीजों की आशंका है। ऐसे में आप सिर्फ मजबूत सेक्टर्स पर फोकस करें। कल भी निफ्टी IT ने नया शिखर बनाया था। लगातार बात हुई है कि कुछ समय के लिए IT में रहना चाहिए।

दूसरी तरफ बाजार के लिए बैंक निफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर रहेगा। बैंक निफ्टी ने पहली बार कल कमजोरी के संकेत दिए हैं। अगर बैंक निफ्टी 52,400 के नीचे फिसला तो टेक्सचर बदल सकता है।


बाजार को महंगाई से बड़ी राहत

महंगाई पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि मासिक आधार पर नवंबर रिटेल महंगाई दर 6.21% से घटकर 5.48% रही। खाद्य महंगाई दर अब भी ज्यादा है। मासिक आधार पर नवंबर में 9.04% रही। वहीं कोर महंगाई 3.7% पर फ्लैट रही। कुल मिलाकर महंगाई का आंकड़ा राहत देने वाला है। फरवरी पॉलिसी में दरों में कटौती की उम्मीद काफी ज्यादा है

मिडकैप और स्मॉलकैप में क्या करें?

अनुज सिंघल ने कहा कि कल पहली बार market breadth खराब हुई। स्मॉलकैप इंडेक्स ने all time high परसों ही लगाया था। अगर पूरा बाजार खराब होगा तो मिडकैप भी गिरेंगे। अगर निफ्टी ने 20 DEMA बचाया तो मिडकैप में फिर से तेजी आएगी। अपनी अच्छी क्वालिटी के मिडकैप शेयरों को डरकर ना बेचें। लेकिन खराब क्वालिटी के शेयरों से अब निकल जाएं। अच्छे शेयरों में हर गिरावट पर नई खरीदारी करनी चाहिए

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।