NSE ने सोमवार को इनवेस्टर्स को फ्रॉड करने वालों के झांसे में नहीं आने को कहा है। उसने कहा कि कुछ लोग अवैध डब्बा ट्रेडिंग (Dabba Trading) का शिकार इनवेस्टर्स को बना रहे हैं। इसमें इनवेस्टर्स को रिटर्न की गारंटी दी जाती है। ऐसे लोग एनएसई (NSE) के रजिस्टर्ड सदस्य नहीं होते हैं। इस बारे में पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। एनएसई ने कहा है कि इनवेस्टर्स को स्टॉक मार्केट से जुड़ी ऐसी किसी स्कीम या प्रोडक्ट में इनवेस्ट नहीं करना चाहिए, जिनके रिटर्न की गारंटी का दावा कोई व्यक्ति या कंपनी करती है। कानून में इस तरह के दावे की इजाजत नहीं है। ऐसा करना गैरकानूनी है।
