Get App

ग्लोबल अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार से मुंह मोड़ रहे निवेशक, FY26 में NSE के नए रजिस्ट्रेशन में 30% की भारी गिरावट

NSE New Investor Drop: नए निवेशकों के पीछे हटने की सबसे बड़ी वजह बाजार में हालिया दिनों में आई गिरावट है। पिछले कुछ दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी करेक्शन देखने को मिला है। फरवरी के अंत से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बाद से दोनों सूचकांकों में 10% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है

Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 9:52 AM
ग्लोबल अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार से मुंह मोड़ रहे निवेशक, FY26 में NSE के नए रजिस्ट्रेशन में 30% की भारी गिरावट
वित्त वर्ष 2025 में जहां 2.12 करोड़ नए निवेशक जुड़े थे, वहीं वित्त वर्ष 2026 में अब तक यह संख्या गिरकर 1.5 करोड़ रह गई है

NSE New Investor Drop: भारतीय शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली का असर अब नए निवेशकों के उत्साह पर दिखने लगा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, FY26 में अब तक नए निवेशकों के जुड़ने की रफ्तार में 30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह पिछले तीन वर्षों में आई सबसे तेज गिरावट है।

शेयर बाजार से निवेशकों का घटता रुझान

NSE पल्स के ताजा डेटा के मुताबिक, बाजार में नए खिलाड़ियों की एंट्री काफी धीमी हो गई है। वित्त वर्ष 2025 में जहां 2.12 करोड़ नए निवेशक जुड़े थे, वहीं वित्त वर्ष 2026 में अब तक यह संख्या गिरकर 1.5 करोड़ रह गई है। हालांकि, नए निवेशकों की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन कुल निवेशकों की संख्या बढ़कर 12.78 करोड़ पहुंच गई है जो FY25 में 11.28 करोड़ थी।

नए निवेशक जोड़ने में उत्तर प्रदेश 14.8% के साथ सबसे आगे रहा, जिसके बाद महाराष्ट्र 10.6% और तमिलनाडु 7% है। हालांकि, मंथली बेसिस पर यूपी में 22% और गुजरात में 50.4% यूजर्स की भारी गिरावट देखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें