Get App

NSE Share Target: ₹2,381 के पार जाएगा NSE का शेयर! आनंद राठी के नए टारगेट से उछला स्टॉक

NSE Share Price Target: NSE के शेयरों में बुधवार, 18 नवंबर को जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली और स्टॉक 2.5 फीसदी तक उछल गया। सितंबर में लिस्टिंग के बाद से यह शेयर अब तक 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इस स्टॉक पर अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखते हुए आगे 15 फीसदी से अधिक की तेजी का अनुमान जताया है। जानिए क्या है नया टारगेट प्राइस

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 12:07 PM
NSE Share Target: ₹2,381 के पार जाएगा NSE का शेयर! आनंद राठी के नए टारगेट से उछला स्टॉक
स्टॉक ने 24 सितंबर को अपने ₹1,800 के लिस्टिंग प्राइस से अब तक 17 प्रतिशत से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है

NSE Share Price Target: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में बुधवार, 18 नवंबर को जोरदार तेजी दर्ज की गई। पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए यह स्टॉक 2.5 प्रतिशत तक चढ़ गया। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने स्टॉक पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखने और 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी का नया टारगेट प्राइस देने के बाद शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली है।

बुधवार को BSE पर NSE का शेयर 2.5 प्रतिशत उछलकर ₹2,113.70 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इस स्तर पर, स्टॉक ने 24 सितंबर को अपने ₹1,800 के लिस्टिंग प्राइस से अब तक 17 प्रतिशत से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है।

आनंद राठी ने दिया ₹2,381 का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने NSE के शेयरों के लिए ₹2,381 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो पिछले सत्र के बंद भाव से 15 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त को दर्शाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि NSE के पास कई ग्रोथ ड्राइवर्स के साथ एक मजबूत फ्रेंचाइजी है, साथ ही इसमें मुनाफे को बनाए रखने की परिचालन और व्यावसायिक क्षमता भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें