NTPC Green Energy Share: एनटीपीसी लिमिटेड की रिन्यूएबल एनर्जी आर्म एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए बिहार सरकार के उद्योग विभाग के साथ समझौता किया है। कंपनी ने 21 दिसंबर को कहा कि इस समझौते का मकसद राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी पहल को बढ़ावा देना है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 132.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपये है।
