बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। IT, ऑटो और मेटल शेयरों में अच्छी तेजी के दम पर निफ्टी 18600 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी पर आज हल्का दबाव नजर आ रहा है। आज के एफएंडओ लूजर्स में अतुल लिमिटेड, नवीन फ्लोरीन और टाइटन के शेयर शामिल रहे। इस बीच आज JM Financial की अवनी भट्ट ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। अवनी भट्ट पहली बार CNBC-आवाज़ के साथ जुड़ी हैं।जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
