NTPC के शेयर ऑल टाइम हाई पर, ग्लोबल ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

NTPC की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन ने हाल ही में अपने 10000 करोड़ रुपये के IPO को लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। यह आईपीओ 2024 में भारत का सबसे बड़ा इश्यू बन सकता है, जो कि पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों पर बेस्ड है और इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 2:34 PM
पब्लिक सेक्टर की कंपनी NTPC के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई।

पब्लिक सेक्टर की कंपनी NTPC के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक 1.92 फीसदी की बढ़त के साथ 436.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 436.50 रुपये के लेवल को छू लिया, जो कि इसका ऑल टाइम हाई है। दरअसल, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी के शेयरों पर अपना बुलिश आउटलुक बरकरार रखा है और इसे Buy रेटिंग दी है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया NTPC का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने NTPC के शेयरों के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 430 रुपये का नया टारगेट दिया है। बता दें कि स्टॉक ने ब्रोकिंग फर्म के पिछले टारगेट को पहले ही पार कर लिया है।


ब्रोकरेज ने कहा कि NTPC ग्रीन का मुनाफा अनुमान के मुताबिक है। गोल्डमैन सैक्स ने SOTP बेसिस पर NTPC का वैल्यूएशन 4173 अरब रुपये किया है, जबकि NTPC ग्रीन का वैल्यूएशन 784 अरब रुपये है। इसके अलावा, 10 हजार करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू के चलते एनटीपीसी की हिस्सेदारी में 13 फीसदी की कमी आएगी।

10000 करोड़ का IPO लाएगी NTPC ग्रीन

एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन ने हाल ही में अपने 10000 करोड़ रुपये के IPO को लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। यह आईपीओ 2024 में भारत का सबसे बड़ा इश्यू बन सकता है, जो कि पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों पर बेस्ड है और इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।

मई 2022 में LIC के 21000 करोड़ रुपये के IPO के बाद NTPC ग्रीन का यह इश्यू सबसे बड़ा PSU IPO होगा। आईपीओ से प्राप्त फंड से कंपनी की वर्तमान और भविष्य के प्रोजेक्ट्स को मदद मिलने की उम्मीद है, जिसमें सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया में निवेश शामिल है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।