NVIDIA market cap : चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर (4 लाख करोड़ डॉलर) का हो गया है। NVIDIA ये जादुई आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। NVIDIA के 4 लाख करोड़ डॉलर तक के इस सफर पर नजर डालें तो 30 मई 2023 को कंपनी का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर था। 23 फऱवरी 2024 को कंपनी का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इस सफऱ में कंपनी के 186 कारोबारी सेशन लगे। 5 जून 2023 को कंपनी का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी के मार्केट कैप के 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुचने में 70 कारोबारी सेशन लगे। 9 जुलाई 2025 को कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी के मार्केट कैप के 3 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुचने में 272 कारोबारी सेशन लगे।