Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर को EY आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला

EY ने लार्सन एंड टुब्रो समूह के चेयरमैन ए एम नायक को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 12:07 PM
नायका (Nykaa) की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमियों में से एक हैं

कॉस्मेटिक्स की ऑनलाइन रिटेल बिक्री करने वाली नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर को वर्ष 2021 के लिए ‘ईवाई आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर’(EY Entrepreneur of the Year) चुना गया है। कंसल्टिंग कंपनी EY Entrepreneur ने मंगलवार बताया कि फाल्गुनी 9 जून को होने वाले ‘ईवाई वर्ल्ड आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नायका (Nykaa) की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमियों में से एक हैं। फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में नायका की शुरुआत की थी और हाल ही में इसने भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। नायका के प्लेटफॉर्म पर आज 1.5 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और यह हर महीने करीब 15 लाख ऑर्डर की डिलीवर करती है।

फाल्गुनी नायर IIM अहमदाबाद से पढ़ी हुई हैं। उन्होंने कंसल्टिंग फर्म AF Ferguson and Co के साथ काम किया हुआ है। बाद में उन्होंने कोटक महिंद्रा कैपिटल लिमिटेड में कई सालों तक अपनी सेवाएं दी।


L&T के चेयरमैन नायक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इसके साथ ही EY ने लार्सन एंड टुब्रो समूह के चेयरमैन ए एम नायक को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ष 1965 में समूह के साथ जुड़ने के बाद नायक इसके चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद तक पहुंचे।

Share Market Holidays:BSE और NSE 14 और 15 अप्रैल को रहेंगे बंद, मेटल और बुलियन में भी नहीं होगा कारोबार

इस मौके पर श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार की होड़ में शामिल रहे 21 लोगों के पास 1.87 लाख करोड़ रुपये का सम्मिलित राजस्व है और ये उद्यमी 2.60 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देते हैं।

बता दें कि 9 और कैटेगरी में इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया है। जिसके विनर स्थापित उद्यमियों के साथ ही स्टार्टअप और यूनिकॉर्न से संबंधित युवा उद्यमी रहे हैं। विजेताओं का चयन 9 सदस्यों वाली एक स्वतंत्र ज्यूरी पैनल द्वारा किया गया है। इस जूरी के अध्यक्ष आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन के वी कामत थे। ज्यूरी के दूसरे सदस्यों में बायोकॉन की डॉ किरण मजूमदार शाह, एचडीएफसी लाइफ की विभा पडालकर जैसी हस्तियां शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।