गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Nykaa के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 185 के स्ट्राइक वाली कॉल 8.25 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 4.30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने 8350 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की राय दी

Top 4 Intraday Stocks: ट्रंप के टैरिफ वॉर से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 250 प्वाइंट फिसलकर 23200 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी भी नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा नजर आया। डर का इंडेक्स INDIA VIX साढ़े चार परसेंट चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने नायका पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एसबीआई पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए बजाज फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि हेमाग जानी ने भी नायका पर ही मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Nykaa

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Nykaa के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 185 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8.25 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 13.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SBI Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने SBI में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SBI में 757 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 767 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Bajaj Finance

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने फाइनेंस सेक्टर से Bajaj Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 8045 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7880 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Nykaa

Market Expert हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Nykaa का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Nykaa के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 181 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 220 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।