चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Oberoi Realty के स्टॉक में Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 1780 के स्ट्राइक वाली कॉल 55 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 11:12 AM
Emami पर Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 768 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज शानदार रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी 200 प्वाइंट उछलकर 24300 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई है। डर का Index INDIA VIX 13% से ज्यादा फिसल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने ओबेरॉय रियल्टी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने डिवीज लैब पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए गुजरात गैस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने इमामी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Oberoi Realty

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Oberoi Realty स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 1780 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Divis Lab


    Axis Securities के राजेश पालवीय ने Divis Lab पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Divis Lab में 4961 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5020/5030 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4920 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Gujarat Gas

    NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Gujarat Gas पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Gujarat Gas में 659 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 670/685 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 645 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Emami

    Anand Rathi Shares & Stock के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Emami का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Emami के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 768 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।