BTST/STBT Calls for Friday : बाजार में गुरुवार 29 मई को मई सीरीज एक्सपायरी की शानदार क्लोजिंग देखने को मिली। आज बाजार ने आखिरी घंटे में अच्छी रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स, निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स 321 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 81 प्वाइंट की बढ़त हासिल की। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - AREM
प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एआरईएम (अमारा राजा) में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1080 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1110 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1079 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ऑयल इंडिया में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 442 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 452 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 438 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - DLF
अमित सेठ ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डीएलएफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 792 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 812 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 782 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का BTST कॉल - Aurobindo Pharma
प्रशांत सावंत ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए अरबिंदो फार्मा में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1171 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1210 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1155 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का BTST कॉल - Titan
सोमिल मेहता ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाइटन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3595 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3700 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3520 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)