Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए 12 नवंबर का दिन काफी अहम रहेगा। कंपनी इसी दिन सितंबर तिमाही यानी Q2 FY27 के नतीजे घोषित करने के लिए बोर्ड बैठक करेगी।
Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए 12 नवंबर का दिन काफी अहम रहेगा। कंपनी इसी दिन सितंबर तिमाही यानी Q2 FY27 के नतीजे घोषित करने के लिए बोर्ड बैठक करेगी।
ओला ने ने शाम 5 बजे एनालिस्ट और निवेशकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी तय की है। इसमें मैनेजमेंट तिमाही प्रदर्शन और आगे की कारोबारी योजनाओं पर बात करेगा। निवेशकों की इन पहलुओं पर खासतौर पर नजर रहेगी।
1. बिक्री और रेवेन्यू पर नजर
निवेशकों की पहली नजर कंपनी की बिक्री पर रहेगी। पिछली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% गिरकर ₹828 करोड़ रह गया था। हालांकि, कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹336 करोड़ पर आ गया था।
ऐसे में निवेशक जानना चाहेंगे कि सितंबर तिमाही में बिक्री और रेवेन्यू में सुधार हुआ है या नहीं। साथ ही, इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में बदलाव भी अहम होगा।
2. घाटा और मार्जिन कितना सुधरा?
ओला इलेक्ट्रिक के लिए लगातार घाटे को कम करना बड़ी चुनौती है। निवेशक देखेंगे कि बिक्री बढ़ने के साथ कंपनी की लागत कितनी नियंत्रित हुई। खास तौर पर ग्रॉस मार्जिन, EBITDA और कैश बर्न के आंकड़े अहम रहेंगे।
अगर कंपनी घाटा घटाने और मार्जिन सुधारने में सफल रहती है, तो बाजार इसे सकारात्मक संकेत मान सकता है।
3. सर्विस नेटवर्क और नई योजनाएं
ओला इलेक्ट्रिक के लिए बिक्री के साथ सर्विस और आफ्टर-सेल्स नेटवर्क भी महत्वपूर्ण है। निवेशक यह देखेंगे कि कंपनी ग्राहकों की शिकायतों और सर्विस से जुड़ी समस्याओं को कितना दूर कर पाई है।
इसके अलावा, नए प्रोडक्ट, डीलर नेटवर्क के विस्तार और बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े अपडेट पर भी नजर रहेगी।
4. ₹1,000 करोड़ की फंडिंग भी अहम
कंपनी ने हाल ही में राइट्स इश्यू के जरिए करीब ₹1,000 करोड़ जुटाने की योजना पूरी की है। इसलिए निवेशक यह भी जानना चाहेंगे कि इस रकम का इस्तेमाल किन कामों में होगा और इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति को कितनी मजबूती मिलेगी।
कुल मिलाकर, इस बार सिर्फ मुनाफे या घाटे का आंकड़ा ही नहीं, बल्कि बिक्री में सुधार, लागत नियंत्रण और मैनेजमेंट की आगे की रणनीति भी शेयर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का हाल
ओला का शेयर बुधवार को 1.59% की गिरावट के साथ 34.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 4.96% गिरा है। वहीं एक साल में 18.03% टूटा है। लिस्टिंग के बाद ओला का शेयर 61.48% तक क्रैश हो चुका है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।