Get App

Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक का 12 नवंबर को आएगा रिजल्ट, निवेशकों की इन 4 बातों पर रहेगी नजर

Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक के तिमाही नतीजे 12 नवंबर को आएंगे। निवेशकों की नजर कुछ खास पहलुओं पर रहेगी। इसके अलावा सर्विस नेटवर्क, नई योजनाओं और ₹1,000 करोड़ की फंडिंग के इस्तेमाल से जुड़े अपडेट भी शेयर की दिशा तय कर सकते हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 6:44 PM
Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक का 12 नवंबर को आएगा रिजल्ट, निवेशकों की इन 4 बातों पर रहेगी नजर
ओला का शेयर बुधवार को 1.59% की गिरावट के साथ 34.50 रुपये पर बंद हुआ।

Ola Electric Q2 Results Date: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए 12 नवंबर का दिन काफी अहम रहेगा। कंपनी इसी दिन सितंबर तिमाही यानी Q2 FY27 के नतीजे घोषित करने के लिए बोर्ड बैठक करेगी।

ओला ने ने शाम 5 बजे एनालिस्ट और निवेशकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल भी तय की है। इसमें मैनेजमेंट तिमाही प्रदर्शन और आगे की कारोबारी योजनाओं पर बात करेगा। निवेशकों की इन पहलुओं पर खासतौर पर नजर रहेगी।

1. बिक्री और रेवेन्यू पर नजर

निवेशकों की पहली नजर कंपनी की बिक्री पर रहेगी। पिछली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% गिरकर ₹828 करोड़ रह गया था। हालांकि, कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹336 करोड़ पर आ गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें