Get App

Ola Electric Q2 Results: रेवेन्यू 39% गिरा, घाटा घटकर ₹362 करोड़; कर्ज भी कम हुआ

Ola Electric Q2 Results: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 39% गिरकर ₹421 करोड़ रहा। नेट लॉस घटकर ₹362 करोड़ हुआ, लेकिन ऑपरेटिंग लॉस बढ़ा। कंपनी ने दिसंबर में 25,000 गाड़ियां बनाने का लक्ष्य रखा है और बैटरी कारोबार का विस्तार कर रही है। कर्ज में भी बड़ी कमी आई है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 5:07 PM
Ola Electric Q2 Results: रेवेन्यू 39% गिरा, घाटा घटकर ₹362 करोड़; कर्ज भी कम हुआ
रिजल्ट के ऐलान से पहले Ola Electric Mobility का शेयर NSE पर ₹35.74 पर बंद हुआ।

Ola Electric Q2 Results: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Ola Electric Mobility का सितंबर तिमाही में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 39% गिरकर ₹421 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹690 करोड़ था।

हालांकि, कंपनी का नेट लॉस घटा है। सितंबर तिमाही में घाटा ₹362 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹418 करोड़ था। दूसरी ओर, ऑपरेटिंग लॉस बढ़कर ₹218 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹203 करोड़ था।

ग्रॉस मार्जिन में भी गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक का ग्रॉस मार्जिन सितंबर तिमाही में 29.93% रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 30.9% था। रकम के हिसाब से ग्रॉस मार्जिन ₹213 करोड़ से घटकर ₹126 करोड़ रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें