Ola Electric share: ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में अपनी मौजूदगी को काफी बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपनी नेटवर्क संख्या को 4000 स्टोर्स तक पहुंचा दिया है, जो कि पहले की तुलना में चार गुना अधिक है। कंपनी ने 3200 से अधिक नए स्टोर्स खोले हैं, जो सभी सर्विस सेंटर्स के साथ स्थित हैं। यह कदम देश भर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है। कंपनी के शेयरों में 24 दिसंबर को 1.53 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 94.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
