Ola Share price : फाउंडर भाविश अग्रवाल की हिस्सा बिक्री से ओला के निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है। 1 साल में ये शेयर 67 परसेंट टूटा है। कभी टू-व्हीलर EV सेगमेंट में लीडर रहे ओला का मार्केट शेयर अब सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। ओला इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने फिर कंपनी के 4 करोड़ 20 लाख शेयर बेचे हैं। 2 दिनों में उन्होंने 234 करोड़ रुपए के शेयर (1.5% हिस्सा) बेचे हैं। कंपनी का कहना है कि बिक्री से मिले रकम का इस्तेमाल 260 करोड़ रुपए के लोन को चुकाने में होगा।
