Nifty Strategy for Today: बुधवार को निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ और औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ 24,752 पर बंद हुआ। इसका वॉल्यूम पिछले दिन की तुलना में अधिक रहा। वॉल्यूम 25 नवंबर, 2024 के बाद से उच्चतम स्तर पर रहा। इंडेक्स ने डेली टाइम फ्रेम पर एक बेयरिश कैंडल बनाया, जो एक और सत्र के लिए लोअर हाई के पैटर्न को जारी रख रहा है। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24877-24922 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24978-25024/25112 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24654-24727 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24521/24550-24590 के लेवल पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि ठीक कल बेहद दायरे में कारोबार हुआ। कल जैसी राय दी थी ठीक वैसे ही पहले बेस और पहले रजिस्टेंस के बीच निफ्टी कारोबार करता रहा। संस्थागत आंकड़ों में कई डील्स का असर देखने को मिला। FIIs ने इंडेक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट अब 78,987 कॉन्ट्रैक्ट है।
वीरेंद्र ने कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन कॉल राइटर्स 24800-24900-25000 जोन पर हावी दिख रहे हैं। 24500-24600-24700 जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा नजर आया जो अब 10 DEMA पर हैं। इस डेटा के मुताबिक एक्सपायरी रेंज छोटी रह सकती है। निफ्टी में 24877-24922 से 24727-24654 इसी रेंज को ट्रेड करें। अगर 24922 के ऊपर ही रेंज टूटेगी तो 24978-25024 तक जा सकता है। इसमें 25024 के ऊपर ही राइटर्स बुरी तरह फंसेंगे, फिर 90/110 अंक और मिल सकते हैं। नीचे 24654 टूटा तो 24590-24550 (20 DEMA) के रास्ते खुलेंगे।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 55640-55733 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 55891-56077/56278 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 55019-55193 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 54678-54819 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि कल बेहद सीमित दायरे में रहा लेकिन सरकारी बैंकों में ताकत देखने को मिली थी। इसमें 55000-55200-55300-55400 पुट राइटर्स का जोन है जो कि 10/20 DEMA 55000 के पास नजर आ रहा है। वहीं 55500, 55800 और 56000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली।
वीरेंद्र ने कहा कि गिरावट में पहले बेस (+50/90) अंक पर खरीदें। इसमें 55640/55733 बड़ा स्तर है, यहां ट्रेड चेक करें। इंडेक्स 55733 के ऊपर टिका तो ये 55891/56077 तक जा सकता है। इसमें 56077 के ऊपर बड़ी तेजी संभव है, इसके नीचे रेंज में कारोबार करता रहेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)