Top 4 Intraday Stocks: - बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की कोशिश देखने को मिली। निफ्टी नीचे से करीब 130 प्वाइंट सुधरकर 24800 के ऊपर पहुंचा। वहीं मिड और स्मॉलकैप में भी शानदर रिकवरी नजर आ रही है। फिलहाल बाजार उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता दिख रहा है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने हिंडाल्को पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने अंबर एंटरप्राइजेज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने करूर वैश्य बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindalco
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Hindalco के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 680 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Amber Enterprises पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Amber Enterprises में 7365 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7500 से 7610 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7330 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः - HDFC AMC
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने HDFC AMC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HDFC AMC में 5635 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5540 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Karur Vysya Bank
Asit C Mehta Investment Interrmediates के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से Karur Vysya Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Karur Vysya Bank के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 261 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 310 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)