Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव

Top 4 Intraday Stocks: Hindalco के स्टॉक में मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 680 के स्ट्राइक वाली पुट 19 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 11:54 AM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव
Karur Vysya Bank पर Asit C Mehta Investment Interrmediates के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 261 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: - बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी की कोशिश देखने को मिली। निफ्टी नीचे से करीब 130 प्वाइंट सुधरकर 24800 के ऊपर पहुंचा। वहीं मिड और स्मॉलकैप में भी शानदर रिकवरी नजर आ रही है। फिलहाल बाजार उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता दिख रहा है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने हिंडाल्को पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने अंबर एंटरप्राइजेज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ भामरे ने करूर वैश्य बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindalco

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Hindalco के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 680 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Amber Enterprises Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Amber Enterprises पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Amber Enterprises में 7365 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7500 से 7610 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7330 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें