बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड नजर आया है। निफ्टी 19800 के करीब पहुंच गया। वहीं लगातार 8वें दिन मिडकैप इंडेक्स शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स भी नई ऊंचाई पर नजर आ रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने ब्रिटानिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने झेंसार पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने जेके लक्ष्मी सीमेंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Britannia
प्रशांत सावंत ने Britannia के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 4550 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 96 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 135/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
आशीष बहेती ने Crompton पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Crompton में 317 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 347 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस313 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Zensar
चंदन तापड़िया ने Zensar पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Zensar में 569 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 580/585 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 555 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः JK Lakshmi Cement
गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से JK Lakshmi Cement का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि JK Lakshmi Cement के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 684 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )