Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड, इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगा तगड़ा मुनाफा

Britannia पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 4550 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 96 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 135/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 6:21 PM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड, इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगा तगड़ा मुनाफा
JK Lakshmi Cement पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 684 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड नजर आया है। निफ्टी 19800 के करीब पहुंच गया। वहीं लगातार 8वें दिन मिडकैप इंडेक्स शिखर पर पहुंच गया। निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स भी नई ऊंचाई पर नजर आ रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने ब्रिटानिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने झेंसार पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने जेके लक्ष्मी सीमेंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Britannia

प्रशांत सावंत ने Britannia के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 4550 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 96 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 135/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Crompton Future

आशीष बहेती ने Crompton पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Crompton में 317 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 347 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस313 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें