एक साल में Paytm ने किया पैसे डबल, शानदार सितंबर तिमाही पर अब ये है रुझान

Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम का शुद्ध घाटा सितंबर तिमाही में आधा हो गया। रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ गया। शेयरों की बात करें तो एक साल में निवेशकों के पैसों को इसने डबल कर दिया है। अब आगे की बात करें तो सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज काफी उत्साहित हैं और पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। चेक करें टारगेट प्राइस

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 9:03 AM
ब्रोकरेज ने Paytm के लिए जो टारगेट फिक्स किया है, वह इसके इश्यू प्राइस से 46 फीसदी डिस्काउंट पर है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम का शुद्ध घाटा सितंबर तिमाही में आधा हो गया। रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ गया। शेयरों की बात करें तो एक साल में निवेशकों के पैसों को इसने डबल कर दिया है। अब आगे की बात करें तो सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज काफी उत्साहित हैं और पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इसके शेयर मौजूदा लेवल से 28 फीसदी से भी अधिक उछल सकते हैं। मौजूदा लेवल की बात करें तो बीएसई पर 3 नवंबर को यह 903.80 रुपये पर बंद हुआ था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 24 नवंबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 439.60 रुपये और पिछले महीने 20 अक्टूबर 2023 को एक साल के हाई 998.30 रुपये पर था।

    क्या है टारगेट प्राइस

    सितंबर तिमाही में पेटीएम का कारोबारी प्रदर्शन ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अनुमान के मुताबिक ही रहा। इसके GMV (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) की ग्रोथ बनी रही और लोन बांटने के लिहाज से भी कंपनी की ग्रोथ अच्छी रही। सब्सक्रिप्शन डिवाइसेज के साथ मिलकर सितंबर तिमाही में इन्होंने पेटीएम के रेवेन्यू को बेहतर सपोर्ट दिया। इन सब वजहों से ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने एक साल की अवधि के लिए पेटीएम में निवेश के लिए टारगेट प्राइस 1160 रुपये फिक्स किया है।

    Paytm Q2 Results: शुद्ध घाटा कम होकर ₹292 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 32% उछला


    Paytm का यह टारगेट भी इश्यू प्राइस से 46% डिस्काउंट पर

    ब्रोकरेज ने पेटीएम के लिए जो टारगेट फिक्स किया है, वह इसके इश्यू प्राइस से 46 फीसदी डिस्काउंट पर है। इसके शेयर 2150 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। शेयरों की घरेलू मार्केट में करीब दो साल पहले 18 नवंबर 2021 को एंट्री हुई थी। लिस्टिंग के दिन बीएसई पर यह 1,955 रुपये पर खुला था। इंट्रा-डे में यह 1,961.05 रुपये तक गया था और यही इसका अब तक का रिकॉर्ड हाई भी है। हालांकि लिस्टिंग के दिन भी यह यह इस लेवल को कायम नहीं रख सका और दिन के आखिरी में 1,564.15 रुपये पर बंद हुआ।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।