Paytm Share Price: फिनटेक कंपनी पेटीएम का शुद्ध घाटा सितंबर तिमाही में आधा हो गया। रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ गया। शेयरों की बात करें तो एक साल में निवेशकों के पैसों को इसने डबल कर दिया है। अब आगे की बात करें तो सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज काफी उत्साहित हैं और पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इसके शेयर मौजूदा लेवल से 28 फीसदी से भी अधिक उछल सकते हैं। मौजूदा लेवल की बात करें तो बीएसई पर 3 नवंबर को यह 903.80 रुपये पर बंद हुआ था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 24 नवंबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 439.60 रुपये और पिछले महीने 20 अक्टूबर 2023 को एक साल के हाई 998.30 रुपये पर था।
