Get App

एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 13% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीन दिग्गजों ने 7 स्टॉक्स पर खेला दांव

APL Apollo Tubes पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 1628 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1675 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Zensar पर SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा ने 639 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 710 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 16, 2024 पर 2:19 PM
एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 13% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीन दिग्गजों ने 7 स्टॉक्स पर खेला दांव
Carborundum पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1602 रुपये के लेवल पर 1845 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा और Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.2% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 13.3% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 6.8% का रिटर्न दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY APL Apollo Tubes

ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1628 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1675 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1616 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें