Get App

सिर्फ 2 दिन में 4% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 8 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Zomato पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 250 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। SBI Life पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने 1614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1680 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 1:13 PM
सिर्फ 2 दिन में 4% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 8 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग
BSE Ltd पर पृथ्वी फिनमार्ट के हरीश जुजारे ने 4745 रुपये के लेवल पर 4990 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते है Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत, कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले और पृथ्वी फिनमार्ट के हरीश जुजारे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 1.2% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 4.6% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर हरीष जुजारे के सुझाये स्टॉक्स ने 2.5% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Zomato

प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 250 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 285 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 235 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें