Get App

सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 6% रिटर्न, आज कमाई के लिए Crompton Glemark Pharma Uno Minda सहित 3 स्टॉक्स पर खेला दांव

Crompton पर EQUINOX के पंकज रांदड ने 283 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 315 रुपये के लक्ष्य के लिए 270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Westlife Food पर एंजेल वन के समीत चव्हाण ने 865 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 920 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 1:00 PM
सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 6% रिटर्न, आज कमाई के लिए Crompton Glemark Pharma Uno Minda सहित 3 स्टॉक्स पर खेला दांव
Uno Minda पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 641 रुपये के लेवल पर 702 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते EQUINOX के पंकज रांदड, एंजेल वन के समीत चव्हाण और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड के सुझाये स्टॉक्स ने 5.97% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 2.22% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.32% का निगेटिव रिटर्न दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX के पंकज रांदड का कमाईवाला स्टॉकः BUY Crompton

पंकज रांदड ने इसमें 283 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 315 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 270 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें