Get App

सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया करीब 7% रिटर्न, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Kirloskar Industries पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 3202 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। HBL Engineering पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 548 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 597 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 14, 2025 पर 1:04 PM
सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया करीब 7% रिटर्न, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव
Tube Investments पर Raghunath Capital के पवन महेश्वरी ने 3040 रुपये के लेवल पर 3100 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री और Raghunath Capital पवन महेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 2.3% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 6.6% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन महेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 1.2% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kirloskar Industries

पंकज रांदड़ ने इसमें 3202 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 4100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3000 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें