सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते है EQUINOX Research के पंकज रांदड़, SAMCO Securities के ओम मेहरा और Raghunath Capital के पवन महेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 6% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.2% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन महेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.57% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jyothy Lab
पंकज रांदड़ ने इसमें 360 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 385 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 345 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Emami
ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 597 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 580 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 660 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Raghunath Capital के पवन महेश्वरी का कमाईवाला स्टॉकः SELL Eternal Ltd
पवन महेश्वरी ने इस स्टॉक में 210 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 219 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।