Get App

Onesource Industries के शेयरों में अपर सर्किट, जानिए क्या है इस तेजी की वजह

Onesource Industries ने हाल ही में FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में कई मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2024 को समाप्त होने वाली छह महीनों में कंपनी ने 47.31 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की, जो 1000.23% की सालाना बढ़ोतरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 10:03 PM
Onesource Industries के शेयरों में अपर सर्किट, जानिए क्या है इस तेजी की वजह
वनसोर्स इंडस्ट्रीज वेंचर लिमिटेड के शेयरों में आज 16 जनवरी को अपर सर्किट लग गया।

डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी वनसोर्स इंडस्ट्रीज वेंचर लिमिटेड के शेयरों में आज 16 जनवरी को अपर सर्किट लग गया। यह स्टॉक BSE पर 4.93 फीसदी की बढ़त के साथ 13.61 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने हाल ही में अपने नतीजों की घोषणा की है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 41.85 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 13.65 रुपये और 52-वीक लो 5.31 रुपये है।

कैसे रहे कंपनी के नतीजे?

वनसोर्स इंडस्ट्रीज वेंचर ने हाल ही में FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में कई मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2024 को समाप्त होने वाली छह महीनों में कंपनी ने 47.31 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की, जो 1000.23% की सालाना बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 12.39 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की थी।

इसके अलावा, कंपनी ने तिमाही में 0.57 करोड़ रुपये का PAT दर्ज किया, जो पिछली पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है। कंपनी की अर्निंग पर शेयर (EPS) भी 0.19 रुपये तक पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें