Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24906-24977/25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25068-25123/25164 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24808-24769 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24733-24671 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल भी पहले बेस और पहले रेजिस्टेंस के बीच कंसोलिडेशन हुआ। पिछले कुछ सत्रों से FIIIs की बिकवाली जारी रही। लेकिन कल इंडेक्स में खरीदारी हुई और शॉर्ट कॉल कवर की गई।
वीरेंद्र ने कहा कि 24900 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। इसमें 25000-25100 पर भारी राइटिंग दिख रही है। 24800-24700 पुट राइटर्स जोन नजर आ रहा है। वहीं 24600-24500 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है।
निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें लॉन्ग रहें। निफ्टी में लॉन्ग सौदे लेकर भी आए। पहली रुकावट- 24906 पर दिख रही है। इसमें 24906 के ऊपर 24977-25010 जोन में सौदा चेक करें। इंडेक्स में 25010 के ऊपर नई तेजी देखने को मिलेगी। इसमें 24808-24769-24733 के ऊपर हर गिरावट में खरीदारी करें।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51656-51770 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51931-52040/52227 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 51288-51050 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50788-50640 के स्तर पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक ने कल अच्छा ट्रेड किया। बेस ने काम किया और 20 DEMA तक की तेजी मिली। 10-20 DEMA जोन से कल लगातार दूसरा बार तेज गिरावट आई है। इसमें 52000 जोन पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। 51500 पर भी कॉल राइटर्स का जमावड़ा नजर आया है। 51000 पर 50 DEMA, यहीं पर भारी पुट राइटिंग भी दिखी है।
वीरेंद्र ने कहा कि पहले बेस तक की गिरावट को खरीदारी करें। इसके ऊपर शॉर्ट बिलकुल नहीं करें। इंडेक्स में 51770/51800 जोन में ट्रेड चेक करना चाहिए। ये लेवल निकला तो 52040 का लेवल भी मिल सकता है। एक्सपायरी के चलते 52040 का लेवल make or break जोन होगा। ये निकला तो 52227 मुमकिन है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)