Get App

निफ्टी अगर 25010 के ऊपर गया तभी इसमें नई तेजी देखने को मिलेगी - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी में पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी करें। इसके ऊपर शॉर्ट बिलकुल नहीं करें। बैंक निफ्टी में 51770/51800 जोन में ट्रेड चेक करना चाहिए। अगर ये लेवल निकला तो 52040 का लेवल देखने को मिल सकता है। एक्सपायरी के चलते 52040 का लेवल make or break जोन होगा। यहां से ऊपर गया तो 52227 का स्तर भी मुमकिन है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 10:00 AM
निफ्टी अगर 25010 के ऊपर गया तभी इसमें नई तेजी देखने को मिलेगी - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 25010 के ऊपर नई तेजी देखने को मिलेगी। इसमें 24808-24769-24733 के ऊपर हर गिरावट में खरीदारी करें

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24906-24977/25010 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 25068-25123/25164 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24808-24769 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24733-24671 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल भी पहले बेस और पहले रेजिस्टेंस के बीच कंसोलिडेशन हुआ। पिछले कुछ सत्रों से FIIIs की बिकवाली जारी रही। लेकिन कल इंडेक्स में खरीदारी हुई और शॉर्ट कॉल कवर की गई।

वीरेंद्र ने कहा कि 24900 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। इसमें 25000-25100 पर भारी राइटिंग दिख रही है। 24800-24700 पुट राइटर्स जोन नजर आ रहा है। वहीं 24600-24500 जोन में भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है।

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें लॉन्ग रहें। निफ्टी में लॉन्ग सौदे लेकर भी आए। पहली रुकावट- 24906 पर दिख रही है। इसमें 24906 के ऊपर 24977-25010 जोन में सौदा चेक करें। इंडेक्स में 25010 के ऊपर नई तेजी देखने को मिलेगी। इसमें 24808-24769-24733 के ऊपर हर गिरावट में खरीदारी करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें