Option strategy : ल्यूपिन में कंसोलीडेशन ब्रेकआउट, बुल कॉल स्प्रेड की रणनीति स्टॉक में कराएगी कमाई

Lupin share price:कल बुधवार 31 जुलाई के कारोबारी सत्र में ल्यूपिन के अगस्त वायदा में लगभग 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि ताजे आंकड़े शेयर में तेजी की भावना के संकेत दे रहे। स्टॉक जल्द ही 1990 रुपए का स्तर छू सकता है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
Lupin share price : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि ताजे आंकड़े ल्यूपिन में तेजी की भावना के संकेत दे रहे

Stock market trend : ल्यूपिन लिमिटेड के शेयरों ने हाल ही में डेली स्केल पर एक कंसेलीडेशन ब्रेकआउट दिया है। उसके बाद ये स्टॉक मजबूती के साथ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में शेयर ने फ्रंटलाइन इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया है। एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि ताजे आंकड़े शेयर में तेजी की भावना के संकेत दे रहे। स्टॉक जल्द ही 1990 रुपए का स्तर छू सकता है। इसके बाद शॉर्ट टर्म में इसमें 2030 रुपए का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

शाह द्वारा सुझाया गया बुल स्प्रेड: ल्यूपिन स्प्रेड ट्रेड (बुल स्प्रेड - 29 अगस्त एक्सपायरी)

1920 की कॉल (CE) को CMP पर खरीदें : 66 रुपये

1940 कॉल (CE) को CMP पर बेचें: 57 रुपये


नेट आउटफ्लो (अधिकतम जोखिम): 9 अंक

आरंभ करने की तिथि: 1 अगस्त

एक्पायरी की तिथि: 29 अगस्त

अधिकतम संभावित जोखिम: 9 अंक (3,825 रुपये प्रति जोड़ा)

अधिकतम संभावित मुनाफा: 11 अंक (4,675 रुपये) मुनाफे वाला जोन: 1929 से ऊपर

ल्यूपिन का तकनीकी सेटअप

शाह ने कहा कि यह स्टॉक 52-हफ्ते के हाई पर कारोबार कर रहा है। इसके सभी मूविंग एवरेज और मोमेंटम इंडीकेटर मजबूती का संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिछले 19 कारोबारी सत्रों से डेली आरएसआई सुपर बुलिश जोन में बना हुआ है। डेली एमएसीडी भी तेजी के मूड में है जो अपनी शून्य रेखा और सिग्नल लाइन से ऊपर है।"

India July Manufacturing PMI: जुलाई मैन्युफैक्चरिंग PMI 58.5 से घटकर 58.1 पर आई

डेरिवेटिव सेटअप

शाह के मुताबिक स्टॉक का मौजूदा डेरिवेटिव डेटा मौजूदा बुलिश चार्ट फॉर्मेशन के मुताबिक है। ल्यूपिन के अगस्त फ्यूचर में बुधवार के कारोबारी सत्र में लगभग 3 फीसदी की बढ़त हुई। वर्तमान, अगली और फार सीरीज के लिए कुल ओपन इंटरेस्ट में भी 3.46 फीसदी की ग्रोछ हुई जो कुल मिला कर लंबे समय तक बिल्ड-अप का संकेत दे रहा है।

अगस्त एक्सपायरी के लिए सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट 2000 स्ट्राइक पर है, जबकि सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट 1800 की स्ट्राइक पर है। शाह ने कहा, "ऑप्शन चेन विश्लेषण से पता चलता है कि 1920 से 1980 तक के CE स्ट्राइक से कॉल बाइंग हुई है। पुट साइड पर, 2080 से 1880 तक के स्ट्राइक से पुट राइटिंग हुई है। यह स्पष्ट रूप से स्टॉक में तेजी का संकेत है।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।