Q4 Results: ₹270 रुपये का भारी डिविडेंड दे रही यह आईटी कंपनी, तिमाही नतीजे भी शानदार

Oracle Financial Q4 Results: बैंकिंग और फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (Oracle Financial Services Software) ने मार्च तिमाही (Q4) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रदर्शन दोनों मजबूत रहे, जबकि मार्जिन में भी बड़ा सुधार देखने को मिला

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 10:25 PM
Story continues below Advertisement
Oracle Financial Q4 Results: कंपनी का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 38.1% बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये रहा

Oracle Financial Q4 Results: बैंकिंग और फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (Oracle Financial Services Software) ने मार्च तिमाही (Q4) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रदर्शन दोनों मजबूत रहे, जबकि मार्जिन में भी बड़ा सुधार देखने को मिला।

मुनाफे और राजस्व में मजबूत बढ़त

कंपनी का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 38.1% बढ़कर 841.7 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 5.1% बढ़कर 2,065.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। ऑपरेशनल स्तर पर EBIT 29.5% बढ़कर 1,040.9 करोड़ रुपये पहुंच गए, जबकि मार्जिन 41.7% से बढ़कर 51.2% हो गया। यह सुधार बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और ऑपरेटिंग लीवरेज का संकेत देता है।

सालाना आधार पर भी दमदार ग्रोथ


सालाना आधार (YoY) पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। रेवेन्यू में 20% की ग्रोथ हुई, जबकि ऑपरेटिंग इनकम 39% और शुद्ध मुनाफा 31% बढ़ा।

प्रोडक्ट बिजनेस बना ग्रोथ का इंजन

कंपनी के प्रोडक्ट सेगमेंट ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई। इस सेगमेंट से रेवेन्यू 21% बढ़कर 1,871 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सर्विसेज बिजनेस में तुलनात्मक धीमी ग्रोथ रही और यह 11% बढ़कर 194 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

270 प्रति शेयर डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 270 रुपये प्रति शेयर दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जो मजबूत कैश फ्लो और फाइनेंशियल स्थिति को दिखाता है।

मैनेजमेंट की क्या है राय

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मकरंद पडलकर ने कहा कि कंपनी को अपने क्लाउड ऑफरिंग और AI-लेड सॉल्यूशंस की मजबूत डिमांड से फायदा हो रहा है, खासकर बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में।

वहीं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CEO) अवधूत केतकर ने कहा कि ऑपरेटिंग मेट्रिक्स हेल्दी बने हुए हैं, जिन्हें मजबूत डील पाइपलाइन और AI-पावर्ड टूल्स और ज्यादा स्ट्रीमलाइन्ड ऑपरेटिंग स्ट्रक्चर से बेहतर एफिशिएंसी का सपोर्ट मिला है।

शेयर का प्रदर्शन

नतीजों से पहले NSE पर कंपनी का शेयर 2.51% की बढ़त के साथ 8,130 रुपये पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Q4 Results: हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड देगी यह आईटी कंपनी, ₹332 करोड़ कमाया मुनाफा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।