इंडियन होटल्स ने अपनी एसोसिएट कंपनी ओरिएंटल होटल्स का खुद में मर्जर करने का ऐलान किया है। इस खबर के बाद आज इंडियन होटल्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल यह शेयर 4.85 रुपए यानी 0.66 फीसदी की कमजोरी के साथ 725 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 733.65 रुपए और दिन का लो 724.20 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 795.65 रुपए और 52 वीक लो 565 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 684,760 शेयर और मार्केट कैप 103,312 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है। इस मर्जर से इंडियन होटल्स और ओरिएंटल होटल्स के शेयरहोल्डर्स को क्या फायदा होगा, आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
