Get App

Overbought Stocks: इन चार शेयरों की हो गई एक लेवल से अधिक खरीदारी, चार्ट से मिल रहे ये संकेत

Overbought Stocks: निफ्टी-500 के पांच ऐसे शेयर हैं जो ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते ओवरबॉट जोन में पहुंच गए हैं। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे कुछ शेयर फंडामेंटल रूप से काफी मजबूत तो होते हैं लेकिन चार्ट पर अगर ये ओवरबॉट जोन में हैं यानी एक सीमा से अधिक खरीदारी हो गई है तो इनमें लॉन्ग टर्म की बजाय शॉर्ट टर्म के लिए ही पैसे लगाना बेहतर होता है क्योंकि इनमें करेक्शन के आसार होते हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 12:45 PM
Overbought Stocks: इन चार शेयरों की हो गई एक लेवल से अधिक खरीदारी, चार्ट से मिल रहे ये संकेत
RSI और MFI, ये दोनों ही मोमेंटम इंडिकेटर लगभग एक समान ही हैं। हालांकि एमएफआई में वॉल्यूम को भी शामिल किया जाता है।

Overbought Stocks: निफ्टी-500 के पांच ऐसे शेयर हैं जो ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते ओवरबॉट जोन में पहुंच गए हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए शेयरों का चयन कई पैरामीटर पर किया जाता है। इसमें कुछ पैरामीटर टेक्निकल चार्ट के आधार पर भी होता है। जैसे कि कुछ शेयर फंडामेंटल रूप से काफी मजबूत तो होते हैं लेकिन चार्ट पर अगर ये ओवरबॉट जोन में हैं यानी एक सीमा से अधिक खरीदारी हो गई है तो इनमें लॉन्ग टर्म की बजाय शॉर्ट टर्म के लिए ही पैसे लगाना बेहतर होता है क्योंकि इनमें करेक्शन के आसार होते हैं। वहीं ओवरसोल्ड जोन में होने पर लॉन्ग टर्म में पैसे लगा सकते हैं।

ऐसे ही दो इंडिकेटर हैं RSI (रिटेलिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और MFI (मनी फ्लो इंडेक्स)। इन दोनों इंडेक्स के आधार पर निफ्टी 500 (Nifty 500) के पांच ऐसे शेयर हैं जो ओवरबॉट जोन में चले गए हैं- बीएसई (BSE), प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स) (Prestige Estates Projects), बॉम्बे बुरमाह ट्रेडिंग (Bombay Burmah Trading) और क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण (CreditAccess Grameen)।

इन दो वजहों से चढ़ता जा रहा BSE का शेयर, 5 कारोबारी दिनों में 24% का उछाल

क्या है RSI और MFI

सब समाचार

+ और भी पढ़ें