Paisalo Digital शेयर को लगे पंख, 10% के उछाल के साथ अपर सर्किट

Paisalo Digital Share Price: कंपनी का मार्केट कैप 6500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में 21 मार्च 2024 तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50.37 प्रतिशत और पब्लिक की 49.63 प्रतिशत थी। बीएसई के डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 171.25 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 56.11 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Apr 05, 2024 पर 2:53 PM
Paisalo Digital शेयर ने पिछले एक साल में 174 प्रतिशत की मजबूती देखी है।

Paisalo Digital Share Price: NBFC (Non-Banking Financial Company) पैसालो डिजिटल के शेयर ने 5 अप्रैल को 10 प्रतिशत की तेजी देखी और अपर सर्किट लगा। एक दिन पहले 4 अप्रैल को कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ऑपरेशंस एंड फाइनेंस कमेटी ने EBP प्लेटफॉर्म के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर 1800 नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स अलॉट करने को मंजूरी दे दी है। ये 1 लाख रुपये फेस वैल्यू वाले सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स होंगे। इनके जरिए कंपनी का प्लान 18 करोड़ रुपये जुटाने का है।

यह डेवलपमेंट, शेयर में तेजी की अहम वजह रहा। सुबह Paisalo Digital का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 66.95 रुपये पर खुला। दिन में इसने पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत की बढ़त देखी और 73.35 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। शेयर ने 1 मार्च 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 99.63 रुपये छुआ था। 52 सप्ताह का निचला स्तर 21.01 रुपये 11 जुलाई 2023 को दर्ज किया गया। शेयर ने पिछले एक साल में 174 प्रतिशत की मजबूती देखी है।

Paisalo Digital डिबेंचर्स पर कितनी ब्याज दर


Paisalo Digital की ओर से कहा गया है कि डिबेंचर्स की लिस्टिंग बीएसई पर होगी और इनका टेनर 15/18 महीने होगा। अलॉटमेंट की तारीख फिलहाल 11 अप्रैल 2024 है, जिसमें बदलाव हो सकता है। ब्याज दर 9.95 प्रतिशत सालाना होगी। हाल ही में Paisalo Digital बोनस इश्यू लेकर आई थी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च 2024 थी। कंपनी के बोर्ड ने 31 जनवरी की मीटिंग में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर को मंजूरी दी थी।

Paisalo Digital मुख्य रूप से सेल्फ इंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। कंपनी 3 डिवीजंस- फाइनेंशियल सर्विसेज डिवीजन, माइक्रोक्रेडिट डिवीजन और ऑल्टरनेट एनर्जी डिवीजन के तहत परिचालन करती है।

HDFC Bank शेयर में और 31% तक की आएगी तेजी! Q4 बिजनेस अपडेट के बाद ब्रोकरेज ने जताई उम्मीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।