Bonus Share: हर 2 शेयरों पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर

Bonus Share: पशुपति कॉटस्पिन कपास की ओटाई, सूती धागे की कताई और डिलिंटिंग के जरिए कच्चे कपास की प्रोसेसिंग करती है। प्रोडक्ट्स में कॉटन बेल्स, कॉटन यार्न, कॉटन सीड, वॉश ऑयल, एली ट्विस्ट एंड लिक्रा और कॉटन केक शामिल हैं

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pashupati Cotspin के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 92.80 रुपये है।

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी पशुपति कॉटस्पिन (Pashupati Cotspin) बोनस शेयर देने वाली है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 3 नए शेयर बोनस के तौर ​पर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

पशुपति कॉटस्पिन कपास की ओटाई, सूती धागे की कताई और डिलिंटिंग के जरिए कच्चे कपास की प्रोसेसिंग करती है। यह पशुपति ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। यह ग्रुप होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट्स के साथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी सक्रिय है। इसके अलावा यह साल 2020 से फार्मा सेक्टर में भी है। पशुपति कॉटस्पिन के प्रोडक्ट्स में कॉटन बेल्स, कॉटन यार्न, कॉटन सीड, वॉश ऑयल, एली ट्विस्ट एंड लिक्रा और कॉटन केक शामिल हैं।

कंपनी के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2 पैसे प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 नवंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। पशुपति कॉटस्पिन ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 5 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।


Pashupati Cotspin साल 2017 में हुई थी लिस्ट

शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 92.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 155.40 रुपये और एडजस्टेड लो 67.31 रुपये है। पशुपति कॉटस्पिन का IPO साल 2017 में आया था। इसका साइज 20.88 करोड़ रुपये था। उस वक्त सितंबर 2017 में कंपनी NSE SME पर लिस्ट हुई थी। लेकिन अब यह BSE पर भी लिस्टेड है।

Jyothy Labs ने बायबैक का प्राइस बढ़ाकर किया ₹240, शेयरहोल्डर्स से खरीदेगी 61.25 लाख शेयर

शेयर एक सप्ताह में 34 प्रतिशत कमजोर

पशुपति कॉटस्पिन का शेयर एक सप्ताह में 34 प्रतिशत नीचे आ चुका है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.7 प्रतिशत घटकर 178.36 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले रेवेन्यू 240.2 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 24.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5.09 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 4.08 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।