टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी पशुपति कॉटस्पिन (Pashupati Cotspin) बोनस शेयर देने वाली है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 3 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।
