मुंबई एयरपोर्ट पर आज स्पाइसजेट (SpiceJet) की कई फ्लाइट्स लेट और कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं। कुछ उड़ानें घंटों देरी से उंड़ी तो कुछ आखिरी वक्त पर कैसिंल हो गईं। क्या है पूरा मामला समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने कहा कि मुंबई में स्पाइसजेट की कई उड़ानों में देरी से हंगामा हो गया। SpiceJet की SG 631 फ्लाइट करीब 4 घंटे लेट होने के बाद रद्द कर दी गई। दिल्ली, बंगलुरु और अहमदाबाद की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
