Get App

सब डर रहे थे, तब लगा दिया बड़ा दांव! आकाश भंसाली का ₹360 करोड़ 2 साल में हुआ 3.4 गुना, जानिए कैसे पलटी किस्मत

Akash Bhansali Paytm Share Profit: साल 2024 की शुरुआत में जब आरबीआई ने 'पेटीएम पेमेंट्स बैंक' पर कई तरह की कारोबारी पाबंदियां लगाई थीं, तब One97 Communications का शेयर बिकवाली के भारी दबाव में आ गया था और टूटकर ₹310 के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था। जून 2024 के अंत तक जब शेयर थोड़ा संभलकर ₹465 के करीब कारोबार कर रहा था, तब भंसाली ने कंपनी में 1.21% हिस्सेदारी खरीदी थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 2:23 PM
सब डर रहे थे, तब लगा दिया बड़ा दांव! आकाश भंसाली का ₹360 करोड़ 2 साल में हुआ 3.4 गुना, जानिए कैसे पलटी किस्मत
मौजूदा भाव पर आकाश भंसाली के 79.21 लाख शेयरों की कुल वैल्यू अब बढ़कर लगभग ₹1,225 करोड़ हो चुकी है

Akash Bhansali Paytm Investment: दिग्गज निवेशक आकाश भंसाली का फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications पर लगाया गया दांव बेहद सटीक साबित हुआ है। जब 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कड़े प्रतिबंधों के बाद पेटीएम के शेयर ताश के पत्तों की तरह ढह रहे थे, तब आकाश भंसाली ने इस शेयर में अपनी बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी। आज उनका ₹360 करोड़ का शुरुआती निवेश बढ़कर लगभग ₹1,225 करोड़ का हो चुका है।

Enam होल्डिंग्स से जुड़े दिग्गज निवेशक आकाश भंसाली को पेटीएम के इस टर्नअराउंड से करीब ₹865 करोड़ का तगड़ा मुनाफा (3.4 गुना रिटर्न) हुआ है। ₹1,546 के मौजूदा भाव पर आकाश भंसाली के 79.21 लाख शेयरों की कुल वैल्यू अब बढ़कर लगभग ₹1,225 करोड़ हो चुकी है।

₹310 के लो से ₹1,546 तक का सफर

साल 2024 की शुरुआत में जब आरबीआई ने 'पेटीएम पेमेंट्स बैंक' पर कई तरह की कारोबारी पाबंदियां लगाई थीं, तब One97 Communications का शेयर बिकवाली के भारी दबाव में आ गया था और टूटकर ₹310 के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें