Paytm Share Price: पेटीएम के शेयरों में एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 23 जनवरी को बिकवाली का भारी दबाव दिखा था और यह करीब 10% टूट गया। हालांकि आज भी शुक्रवार को जिस वजह से गिरावट आई थी, उसे लेकर कुछ अपडेट तो नहीं आया है लेकिन जेफरीज का मानना है कि इसका असर सीमित रह सकता है तो इसके शेयरों ने आज संभलने की कोशिश की। जेफरीज के मुताबिक रेवेन्यू के अन्य स्रोत के जरिए पेटीएम इस झटके के असर को कम कर सकती है। इन सबके चलते आज बीएसई पर यह 0.32% की बढ़त के साथ ₹1144.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.51% उछलकर ₹1158.00 तक पहुंच गया था।
