Paytm Shares: यूपीआई लेन-देन पर कोई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं वसूला जाएगा, वित्त मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण पर पेटीएम के शेयर धड़ाम से गिर गए। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस को केंद्रीय मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण से इतना बड़ा शॉक लगा कि शेयर 10% टूट गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर अब भी काफी कमजोर स्थिति में हैं। आज बीएसई पर यह 6.77% की गिरावट के साथ ₹895.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10% टूटकर ₹864.20 तक आ गया था। निफ्टी मिडकैप 100 का आज यह टॉप लूजर है। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पेटीएम के शेयर पिछले साल 12 जून 2024 को एक साल के निचले स्तर ₹376.85 और 17 दिसंबर 2024 को एक साल के हाई ₹1063 पर थे।
