Paytm के शेयर टूट रहे हैं और कंपनी अपने कर्मचारियों को शेयर बांट रही है

सोमवार को कारोबार के आखिरी घंटे में 3.12 बजे Paytm के शेयर 1.88% यानी 10.65 रुपए गिरकर 556.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे

अपडेटेड May 09, 2022 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm के शेयरों की लिस्टिंग नवंबर 2021 में 2150 रुपए पर हुई थी

Paytm Share Price: पेमेंट कंपनी पेटीएम के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। इसी बीच सोमवार को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि Paytm ने अपने कर्मचारियों को 39.7 लाख शेयर बांटे हैं। कंपनी ने ये शेयर एंप्लॉयीज स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2019 (Esop 2019) के तहत बांटे हैं।

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि Paytm ने अपने कर्मचारियों को 9 रुपए में ये शेयर दिए हैं। सोमवार को कारोबार के आखिरी घंटे में 3.12 बजे Paytm के शेयर 1.88% यानी 10.65 रुपए गिरकर 556.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

लगातार जारी है गिरावट


लिस्टिंग के बाद से ही Paytm के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग नवंबर 2021 में 2150 रुपए पर हुई थी। और अब ये लिस्टिंग भाव से 74% नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

इसके अलावा Paytm ने अपने कर्मचारियों को 1,77,114 इक्विटी शेयर आवंटित किए थे। हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ये शेयर किन्हें दिया गया है।

Paytm ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि नए शेयरों के आवंटन के बाद कंपनी का पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 64,85,67,292 से बढ़कर 64,87,44,406 पहुंच गई है।

पिछले साल नवंबर में शेयरों की लिस्टिंग से पहले Paytm ने अपने 166 कर्मचारियों को Esops जारी किया था। इसे कंपनी के शेयरों में बदल लिया गया है।

उस वक्त जिन लोगों को कंपनी के शेयर दिए गए थे उनमें कंपनी के प्रेसिडेंट अमित नायर थे। ये कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज डिविजन का कामकाज देख रहे थए। नायर ने जून 2021 में अपने पद से रिजाइन कर दिया। कुल मिलाकर 10 लाख Esops सीनियर स्टाफ को जारी किए गए हैं। ये शेयर 9 रुपए के हिसाब से दिए गए हैं।

पिछले साल सितंबर में Paytm ने अपने Esops को 2.40 करोड़ से बढ़ाकर 6.1 करोड़ कर दिया था। पिछले साल कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होने से पहले करीब 1000 कर्मचारियों ने 1.40 करोड़ Esops वाले शेयर ले लिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।