Get App

PB Fintech Share Price : IRDAI इंश्योरेंस कमीशन पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में, 5% से ज्यादा भागा यह फिन टेक शेयर

PB Fintech Share Price : CNBCTV18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इंश्योरेंस कमीशन पर सख्ती हो सकती है। इंश्योरेंस कमीशन पर कंसल्टेशन पेपर जल्द जारी हो सकता है। कंसल्टेशन पेपर दिशा दिखाने वाला होगा। पेपर में सीधे कमीशन लिमिट तय किए जाने की संभावना कम है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 5:38 PM
PB Fintech Share Price : IRDAI इंश्योरेंस कमीशन पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में, 5% से ज्यादा भागा यह फिन टेक शेयर
PB Fintech Share Price : 1 हफ्ते में यह शेयर 0.06% और एक महीने में 4.95% बढ़ा है। 3 महीने में इसमें 15.56% और 6 महीने में 26.36% रिटर्न दिया है

PB Fintech Share Price : बैंकों और ग्रुप लाइफ कंपनियों के कमीशन पर कैंची चलाने की तैयारी है। CNBCTV18 के सूत्रों के मुताबिक IRDAI इंश्योरेंस कमीशन पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इंडिविजुल एजेंट्स को राहत मिल सकी है। इस पर जल्द ही IRDAI का कंसल्टेशन पेपर जारी होगा। इस एक्सक्लूसिव खबर के बाद आज PB फिनटेक के शेयर में 5 फीसदी तक तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा मैक्स फाइनेंशियल्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों पर भी इस खबर का असर देखने को मिला।

इंश्योरेंस कमीशन पर कैंची!

CNBCTV18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इंश्योरेंस कमीशन पर सख्ती हो सकती है। इंश्योरेंस कमीशन पर कंसल्टेशन पेपर जल्द जारी हो सकता है। कंसल्टेशन पेपर दिशा दिखाने वाला होगा। पेपर में सीधे कमीशन लिमिट तय किए जाने की संभावना कम है। एक्सपेंस और कमीशन लिमिट्स पर इंश्योरेंस इंडस्ट्री के साथ बात होगी। अप्रैल 2027 से नए नियम लागू होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक बैंकों के कमीशन में बड़ी कटौती की पूरी संभावना है। इंडिविजुअल एजेंट्स कमीशन में सबसे कम कटौती की उम्मीद है। ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस पर सख्ती संभव है। ग्रुप लाइफ प्रोडक्ट्स पर बड़ा कमीशन कट लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक,व्यक्तिगत जीवन बीमा उत्पादों पर मिलने वाले कमीशन में भी थोड़ी कमी आने की संभावना है। प्रस्तावित बदलावों के तहत क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के कमीशन में बड़ी कटौती हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें