इस हफ्ते आज बाजार में गिरावट का तीसरा दिन देखने को मिला। निफ्टी 17600 के नीचे आ गया। जबकि निफ्टी बैंक भी करीब 200 अंक नीचे गिरकर कारोबार करता दिखा। वहीं दिन भर संभलने के बाद मिडकैप- स्माॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में पहुंच गये। हालांकि निफ्टी मेटल इंडेक्स डेढ़ परसेंट ऊपर नजर आया। टाटा स्टील, JSPL 2 से 4 परसेंट तक ऊपर चढ़कर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं ICICI LOMBARD का शेयर नतीजों के बाद 5 परसेंट टूट गया। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने आज पीईल और टाटा कम्यूनिकेशंस में ट्रेडिंग की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। पीईएल में जहां डीलर्स ने बिकवाली करवाई वहीं टाटा कम्यूनिकेशंस में खरीदारी करने की सलाह दी।