आज सेंसेक्स में एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में नजर आये। आज सेंसेक्स में टीसीएस, आईटीसी, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक के शेयर लूजर्स के रूप में लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो स्पार्क, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, एमआरपीएल के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि प्रेस्टीज एस्टेट्स, सीईएससी, जुबिलेंट फूड, गोदरेज, चोला इनवेस्टमेंट और एडेलवीज फाइनेंशियल्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23000, 23100 और 23200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23000, 22900 और 22800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49000, 49100 और 49200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48700, 48600 और 48500 के स्तर पर नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
PFC Future : खरीदें - 488 रुपये, टारगेट - 500 रुपये, स्टॉपलॉस - 480 रुपये
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1388 रुपये, टारगेट - 1450 रुपये, स्टॉपलॉस - 1350 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Bharat Forge
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Bharat Forge पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bharat Forge की मई की एक्सपायरी वाली 1550 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 33 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)