Top 4 Intraday Stocks: - लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी का मूड दिखाई दे रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 25100 के करीब पहुंचता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी भी ऊपर नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दूसरे दिन भी अच्छी तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने प्रेस्टीज एस्टेट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए टाटा एलेक्सी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने ग्रैबियल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-