कमजोर बाजार में भी फार्मा शेयरों की सेहत अच्छी, नोमुरा की बुलिश रिपोर्ट के बाद वायदा का टॉप गेनर बना डॉक्टर रेड्डीज

नोमुरा ने डॉक्टर रेड्डीज की रेटिंग बढ़ाकर BUY कर दी है। ब्रोरेज का कहना है कि बायोसिमिलर के क्लीनिकल ट्रायल का कंपनी के ग्रोथ में बड़ा योगदान हैं। इप्का लैब, ऑरो फार्मा और टोरंट फार्मा में भी आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 11:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 6.5 फीसदी और 1 महीने में 9.35 फीसदी रिटर्न दिया है। जनवरी से अब तक इसने 14.36 फीसदी रिटर्न दिया है

कमजोर बाजार में भी फार्मा शेयरों ने आज अपना दम दिखाया है। पूरे फार्मा सेक्टर की सेहत अच्छी नजर आ रही है। नोमुरा की बुलिश रिपोर्ट के बाद डॉक्टर रेड्डीज में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। आज ये स्टॉक वायदा का टॉप गेनर बना है। वही इप्का लैब, ऑरो फार्मा और टोरंट फार्मा में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। नोमुरा की DRL पर क्या है रिपोर्ट आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

DR REDDY'S पर नोमुरा

नोमुरा ने डॉक्टर रेड्डीज की रेटिंग बढ़ाकर BUY कर दी है। साथ ही स्टॉक के लिए 1500 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रिलेटिव अंडरपरफॉर्मेंस से पता चलता है कि रेवलिमिड (Revlimid) के ज्यादा योगदान से चिंता है। Revlimid की चिंताओं के चलते शेयर में गिरावट आई है। बायोसिमिलर के क्लीनिकल ट्रायल का कंपनी के ग्रोथ में बड़ा योगदान हैं। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रा में निवेश बढ़ा रही है। वित्त वर्ष 2025 में विस्तार पर होने वाला खर्च दोगुना हो गया है। वित्त वर्ष 2027 के अनुमानों में GLP-1 और बायोसिमिलर से होने वाली आय पूरी तरह से शामिल नहीं है।


Midcap funda: 520 रुपए वाला ये मिडकैप डिफेंस शेयर 1000 रुपए की चाल के लिए है तैयार, क्या है आपके पास?

कैसी रही स्टॉक की चाल

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 53.00 रुपए यानी 4.16 फीसदी की तेजी के साथ 1327 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,329 रुपए है। स्टॉक 52 वीक हाई 1,421.49 रुपए है। इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 6.5 फीसदी और 1 महीने में 9.35 फीसदी रिटर्न दिया है। जनवरी से अब तक इसने 14.36 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल में ये शेयर 17.62 फीसदी और 3 साल में करीब 47 फीसदी भागा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।