शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का असर फार्मा शेयरों पर नहीं दिखा। 23 अप्रैल को सन फार्मा, डिवीज लैब, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, ल्यूपिन सहित दिग्गज फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। इससे निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2.36 फीसदी उछाल दिखा। नोमुरा ने कहा है कि मार्च में इंडिया में फार्मा मार्केट की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 10.1 फीसदी रही। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कई फार्मा कंपनियों की ग्रोथ मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर रही।
